सतत विकास सप्ताह के तहत 345 एमएलडी भरवारा एसटीपी में जागरूकता सत्र
लखनऊ: सुएज इंडिया के लखनऊ प्रोजेक्ट में सतत विकास सप्ताह के तहत “फ्रॉम सीवर टू रिसोर्स- द जर्नी ऑफ वेस्टवाटर” विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। 345 एमएलडी भरवारा एसटीपी के कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित इस सत्र को सुएज लखनऊ प्रोजेक्ट के परियोजना निदेशक राजेश मथपाल ने संबोधित किया।
सत्र में सतत विकास, जल संरक्षण, सीवेज प्रबंधन, संसाधनों की प्राप्ति और उपचारित पानी के दोबारा उपयोग पर चर्चा की गई। बताया गया कि सतत विकास का मतलब केवल आर्थिक विकास नहीं है, बल्कि इसमें लोगों की भलाई, आर्थिक प्रगति और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन जरूरी है।
कार्यक्रम में सीवेज को केवल कचरा न मानकर उसे एक संभावित संसाधन के रूप में देखने पर जोर दिया गया। प्रस्तुति के माध्यम से सीवेज की पूरी प्रक्रिया को एकत्र करना, पहुंचाना, उपचार करना, संसाधन प्राप्त करना और दोबारा उपयोग करने के पांच चरणों में समझाया गया।
परियोजना निदेशक राजेश मथपाल ने कहा कि सतत विकास सभी की साझा जिम्मेदारी है। इसमें सरकार, स्थानीय निकाय,


