23 C
Lucknow
Friday, September 25, 2026

नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप, चालक की मौके पर मौत

Must read

डीडीयू नगर: डीडीयू नगर के अलीनगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे (national highway) पर लौंदा के पास बीती देर रात करीब एक बजे तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पिकअप (Pickup truck) चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया।

बता दें कि गुड्डू यादव पिकअप लेकर नेशनल हाइवे से गुजर रहा था। लौंदा के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक वाहन के अंदर फंस गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चालक को वाहन से बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाकी जानकारी परजिनों को दी. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान गुड्डू यादव (35) के रूप में हुई है। इकलौते बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article