33.4 C
Lucknow
Saturday, August 8, 2026

मायावती का सपा पर तीखा हमला, बोलीं- ‘गिरगिट की तरह रंग बदलती है समाजवादी पार्टी’

Must read

 

‘पीडीए में P का मतलब पंडित कर देना राजनीतिक छल’, ब्राह्मण समाज से सावधान रहने की अपील

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि सपा चुनावी लाभ के लिए लगातार अपना राजनीतिक रुख बदल रही है।

मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी “गिरगिट की तरह रंग बदलती है” और अब उसने अपने पीडीए के नारे में ‘P’ का अर्थ ‘पंडित’ बताना शुरू कर दिया है। उनके अनुसार यह राजनीतिक छल और जनता को भ्रमित करने का प्रयास है।
बसपा प्रमुख ने दावा किया कि ब्राह्मण समाज तेजी से बसपा के साथ जुड़ रहा है और सपा के इस नए राजनीतिक अभियान से ब्राह्मण समाज का कोई वास्तविक हित नहीं होने वाला है।
उन्होंने सपा को “छलावापूर्ण समाजवादी पार्टी” बताते हुए कहा कि उसकी राजनीति संकीर्ण जातिवाद पर आधारित है। मायावती ने लोगों से अपील की कि वे ऐसी राजनीति से सावधान रहें और सर्वसमाज के हित में सोच-समझकर निर्णय लें।
अपने संदेश में मायावती ने कहा कि समय की मांग सर्वसमाज के हित और सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने वाली राजनीति की है, न कि जातीय ध्रुवीकरण करने वाले नारों की।
यह बयान ऐसे समय आया है जब प्रदेश में विभिन्न राजनीतिक दल आगामी चुनावों को देखते हुए अपने-अपने सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने में जुटे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article