41.7 C
Lucknow
Saturday, June 6, 2026

लखनऊ में BSc छात्रा की हत्या, जंगल में मिले बाल, चप्पल और हड्डियां; प्रेमी पर अपहरण के बाद हत्या का आरोप

Must read

लखनऊ। सीतापुर की बीएससी फर्स्ट ईयर छात्रा मानसी (19) की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसे प्रेमी द्वारा लखनऊ लाकर बेरहमी से मार दिया गया और फिर शव को जंगल में फेंक दिया गया। छात्रा 25 मई को कॉलेज जाने के बाद लापता हो गई थी, जिसके बाद परिवार ने थाने में उसके प्रेमी के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।

करीब पांच दिन तक कार्रवाई न होने पर छात्रा के पिता महेश गांववालों के साथ धरने पर बैठ गए थे। शनिवार (6 जून) को बीकेटी थानाक्षेत्र के आउटर रिंग रोड स्थित महिपतपुर के जंगल में बाल, चप्पल और कुछ मानव हड्डियां बरामद हुईं। पिता ने कपड़ों और चप्पलों के आधार पर पहचान की और शव को अपनी बेटी मानसी के रूप में पुष्टि की।

पिता ने आरोप लगाया कि समय पर FIR और कार्रवाई होती तो उनकी बेटी की जान बच सकती थी। उन्होंने बताया कि वह लगातार पुलिस अधिकारियों से मिलते रहे और कार्रवाई की मांग करते रहे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बाद में पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया, लेकिन परिजनों का कहना है कि इस वारदात में और लोग भी शामिल हो सकते हैं।

पुलिस ने बरामद अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम और डीएनए जांच के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article