36 C
Lucknow
Tuesday, May 12, 2026

अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती

Must read

फर्रुखाबाद। जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने से हड़कंप मच गया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
पहली घटना थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव अल्लापुर की है। यहां निवासी धुव्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीला पदार्थ खाने के कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। युवक की हालत खराब होते देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।
वहीं दूसरी घटना थाना कम्पिल क्षेत्र के गांव पट्टी मदारी की है। गांव निवासी प्रदीप पुत्र शैतान सिंह ने भी अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत पर नजर रखी जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article