29 C
Lucknow
Friday, August 14, 2026

धनबाद में नकली शराब का बड़ा खेल: बकरी शेड से 16 हजार से ज्यादा बोतलें बरामद, कारोबारी फरार

Must read

धनबाद: झारखंड के धनबाद (Dhanbad) जिले में अवैध शराब (Illicit liquor) के कारोबार के खिलाफ बरवाअड्डा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कांडालागा गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक घर के पीछे बने बकरी शेड से नकली अंग्रेजी शराब की 335 पेटियां बरामद की हैं। इन पेटियों में कुल 16,080 बोतलें मिली हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बरवाअड्डा पुलिस ने बुधवार देर शाम मरिचो पंचायत के कांडालागा गांव में कार्रवाई की। पुलिस टीम ने गांव निवासी सुनील रजक के घर के पीछे बने बकरी शेड की तलाशी ली।तलाशी के दौरान शेड में बड़ी मात्रा में शराब छिपाकर रखी मिली। पुलिस ने मौके से शराब की सभी 335 पेटियां जब्त कर लीं।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि शराब की यह खेप बिहार में खपाने के लिए तैयार की गई थी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही कथित शराब कारोबारी सुनील रजक मौके से फरार हो गया। अब पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ शराब की खेप कहां से लाई गई और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटा रही है।

गुरुवार को बरवाअड्डा थाना में मुख्यालय-1 डीएसपी कुमार बिनोद ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरामद शराब की जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही शराब की सप्लाई और तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि नकली शराब की इतनी बड़ी खेप धनबाद तक कैसे पहुंची और इसके पीछे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article