40 C
Lucknow
Monday, May 25, 2026

देवरानी के साथ पति को पकड़ने पर महिला से मारपीट, दांत तोड़ा

Must read

 

फर्रुखाबाद। थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के ग्राम महलई निवासी नीतू पत्नी प्रवीण पुत्र राम आशरे ने थाना जहानगंज पुलिस को दिए शिकायती पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि बीते रविवार को वह अपने पति प्रवीण की तलाश में थाना जहानगंज क्षेत्र के नगला दुर्ज महमदपुर अमलैया गांव स्थित वीरेंद्र के घर पहुंची थी।
पीड़िता के अनुसार, समय लगभग शाम 3:30 बजे जब वह घर के अंदर पहुंची तो उसने अपने पति प्रवीण को अपनी देवरानी उषा के साथ कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देखा। नीतू का आरोप है कि उसने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद उसके पति प्रवीण तथा गुड्डी पत्नी वीरेंद्र ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ लात-घूंसों से जमकर मारपीट की।महिला ने बताया कि मारपीट में उसके दांत टूट गए तथा शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि मारपीट के बाद उसे जबरन घर से निकाल दिया गया। पीड़िता का कहना है कि उसके देवर की मृत्यु हो चुकी है और उसी के बाद से उसके पति के अपनी देवरानी उषा के साथ अवैध संबंध हो गए हैं।नीतू ने बताया कि उसका पति करीब एक माह पहले नौकरी करने की बात कहकर नोएडा गया था, लेकिन बाद में जानकारी मिली कि वह थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव में ही देवरानी के साथ रह रहा है। इसी सूचना पर वह खोजबीन करते हुए वहां पहुंची थी।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद से उसने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कल से अब तक न तो उसका मुकदमा दर्ज किया गया है और न ही मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जबकि उसके दांत टूटने और शरीर पर चोट आने की बात सामने आई है। महिला का कहना है कि उसका पति फिलहाल थाने में बंद है, इसके बावजूद उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है।
वहीं, जब इस मामले में थाना जहानगंज प्रभारी पूनम अवस्थी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो फोन रिसीव नहीं हो सका। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और तत्काल मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article