33 C
Lucknow
Monday, April 27, 2026

लोहिया चिकित्सालय में मरीज से मारपीट का आरोप, बिना इलाज लौटाया गया पीड़ित

Must read

फर्रुखाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में सोमवार को एक मरीज के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित ने अस्पताल कर्मचारियों पर अभद्रता और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है।
बताते चले की मरीज बृजेश ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए कमरा नंबर 21 की ओर जा रहा था। उसी दौरान वहां पहले से कई मरीज लाइन में लगे हुए थे। बृजेश का आरोप है कि जैसे ही वह अंदर जाने का प्रयास कर रहा था, अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे रोक दिया और उसके साथ मारपीट कर दी।
पीड़ित बृजेश ने बताया कि वह अपनी बीमारी को लेकर काफी परेशान था और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा था, लेकिन कर्मचारियों के व्यवहार से उसे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी ठेस पहुंची। उसका यह भी आरोप है कि मारपीट के बाद उसे बिना इलाज के ही वहां से भगा दिया गया।
घटना के बाद बृजेश काफी देर तक अस्पताल परिसर में इधर-उधर भटकता रहा, लेकिन उसे कोई सहायता नहीं मिल सकी। इस घटना से अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों और तीमारदारों में भी आक्रोश देखा गया।
मामले को लेकर अभी तक अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article