22 C
Lucknow
Wednesday, April 15, 2026

कई व्यापारी नेताओं ने बदला पाला, ज्ञानेश के साथ आए; कंछल गुट में लगी सेंध

Must read

– ज्ञानेश मिश्रा की मौजूदगी में करीब 30 व्यापारियों ने छोड़ा कंछल गुट, संगठन विस्तार को मिली नई दिशा

फर्रुखाबाद: व्यापारी राजनीति (business politics) में शुक्रवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (trade delegation) के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा (Gyanesh Mishra) के जनपद दौरे में कंछल गुट से जुड़े करीब 30 प्रमुख व्यापारी नेताओं ने पाला बदलते हुए उनके नेतृत्व में आस्था जताई। इस घटनाक्रम ने न केवल संगठनात्मक समीकरणों को बदला बल्कि कंछल गुट की साख पर भी सवाल खड़े कर दिए।

ज्ञानेश मिश्रा के नेतृत्व में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, जिला मंत्री संतोष गुप्ता, मोहम्मद सिराज, डॉ. पी.एन. सक्सेना, मसेनी व्यापार मंडल अध्यक्ष डालचंद कठेरिया, नगर महामंत्री विक्की सारस्वत, सेठ गली अध्यक्ष शिवशीष, जिला मंत्री विनोद सविता समेत अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

इस अवसर पर संगठन में नए दायित्वों की भी घोषणा की गई। राजीव अग्रवाल को प्रदेश मंत्री, पुन्नी शुक्ला को नगर अध्यक्ष, श्रीमती सुजाता सिंह को जिला महामंत्री महिला, श्रीमती निर्मला राजपूत को नगर मंत्री महिला और कारण पटेल को नगर कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि संगठन को मजबूत और जनहितकारी बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा, “मेरा जीवन व्यापारी कल्याण को समर्पित है और रहेगा।”

इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री व प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और संगठन में नई ऊर्जा आने की बात कही। यह परिवर्तन आगामी व्यापारी चुनावों से पहले संगठन में एक नई शक्ति संतुलन की ओर संकेत करता है, जिसका असर स्थानीय व्यापारी राजनीति पर निश्चित तौर पर पड़ेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article