40 C
Lucknow
Tuesday, May 19, 2026

अब नाश्ते पर भी महंगाई की मार, ब्रेड के दाम में 5 रुपये तक बढ़ोतरी

Must read

 

– पेट्रोल-डीजल और सोना-चांदी के बाद अब रोजमर्रा की खाने की चीजें भी महंगी

मुंबई। महंगाई की मार झेल रही आम जनता को अब सुबह के नाश्ते पर भी बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल, सोना-चांदी और रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों के बढ़ते दामों के बीच अब ब्रेड भी महंगी हो गई है। मुंबई में विभिन्न प्रकार की ब्रेड की कीमतों में 5 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कई बड़ी कंपनियों ने 16 मई से नई कीमतें लागू कर दी हैं। इसका सीधा असर उन लाखों परिवारों पर पड़ेगा जिनके दिन की शुरुआत ब्रेड, पाव, सैंडविच और अन्य बेकरी उत्पादों से होती है।

बढ़ती महंगाई के बीच रसोई का बजट पहले ही बिगड़ा हुआ है। ऐसे में ब्रेड जैसी रोजमर्रा की वस्तु के दाम बढ़ने से मध्यमवर्ग और नौकरीपेशा परिवारों की चिंता और बढ़ गई है। बाजार में अब साधारण ब्रेड से लेकर ब्राउन ब्रेड और मल्टीग्रेन ब्रेड तक सभी श्रेणियों की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है।

व्यापारियों का कहना है कि मैदा, पैकेजिंग, ट्रांसपोर्ट और ईंधन लागत बढ़ने के कारण कंपनियों ने दाम बढ़ाने का फैसला लिया है। वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई ने घर का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।

आर्थिक जानकारों का मानना है कि यदि खाद्य उत्पादों की कीमतों में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो आने वाले समय में आम आदमी की थाली और अधिक महंगी हो सकती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article