34 C
Lucknow
Wednesday, May 27, 2026

लखनऊ: जानकीपुरम में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, जेई को कुत्ते से कटवाया

Must read

लखनऊ: लखनऊ (Lucknow) के जानकीपुरम (Jankipuram) थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 6 बजे बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली विभाग की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान उपभोक्ता और उसके सहयोगियों ने जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने जेई पर कुत्ता भी छोड़ दिया, जिससे वह घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि बिजली विभाग की टीम क्षेत्र में बिजली चोरी की शिकायत पर जांच करने पहुंची थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और उपभोक्ता पक्ष ने टीम के साथ अभद्रता करते हुए हमला कर दिया। हमले में जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार को चोटें आई हैं।

घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और कर्मचारी पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।

बिजली विभाग को कई दिनों से जानकीपुरम में कुछ उपभोक्ताओं द्वारा बिजली चोरी की खबर मिल रही थी, तभी आज बुधवार शाम करीब 6 बजे जेई अशोक कुमार अपनी टीम के सदस्य राधे श्याम यादव, आयुष गौड़, शिवम यादव, मनीष कुमार के साथ बिजली चोरी की जांच करने जानकीपुरम के नहर रोड पर उपभोक्ता अजय दीक्षित पुत्र महेंद्र दीक्षित के घर जांच के लिए पहुंचे। जेई ने मीटर दिखाने के लिए अजय से कहा तो उसने मना कर दिया। कुछ देर बाद वो मीटर दिखाने के लिए घर के अंदर जेई व उनके साथियों को लेकर गया, जहां आरोपी के परिवार के अन्य सदस्य पहले से मौजूद थे।

जांच के दौरान बिजली विभाग की टीम से व परिवार से कहासुनी हो गई और कुछ ही देर में मारपीट करने लगे। घर के अंदर परिवार के दो लोग सहित आरोपी अजय ने जेई व उनकी टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने टीम के पर बेलचा लेकर वार किया, जिसमें लाइनमैन व जेई अजय कुमार को गंभीर चोट लगी। उसके बाद आरोपियों ने जमकर जेई व उनके साथियों को लात-घूसों से पीटा।

आरोपी अजय ने घर में पाले पालतु कुत्ते से जेई अजय कुमार को कटवा दिया। हमले के दौरान आरोपियों ने जेई का मोबाइल भी छीन लिया। मारपीट में घायल बिजली विभाग की टीम वहां से भागकर बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। हमले में जेई अशोक कुमार व उनके अन्य साथियों को गंभीर चोटें आईं है।

पुलिस ने बिजली विभाग की शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकीपुरम थाना प्रभारी विनोद तिवारी ने बताया पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और कर्मचारी पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article