लखनऊ के महिगवां थाना पुलिस और साइबर क्राइम सेल की संयुक्त कार्रवाई में मोबाइल चोरी कर साइबर ठगी करने वाले पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीतापुर निवासी राम स्वरूप, अमित कुमार, सुभाष, पुत्तीलाल और रामू रावत के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 11 एंड्रॉयड मोबाइल, तीन कीपैड मोबाइल, ₹8,358 नकद, बैंक कार्ड, आधार-पैन कार्ड, एक कार और एक बाइक बरामद की है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जांच में जुटी है।


