अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सोमवार को सैकड़ों अधिवक्ता रामपथ पर उतर आए। वकीलों ने मार्ग जाम कर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई तथा जल्द एफआईआर दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कालका प्रसाद मिश्रा ने किया।


