लखनऊ। राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी में प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता झंडे-बैनर लेकर कांग्रेस कार्यालय से निकले। विरोध मार्च लालबत्ती चौराहे से होते हुए मुख्यालय पहुंचा। प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा।


