फर्रुखाबाद। शासन के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद, एआरटीओ सुभाष राजपूत एवं यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार की संयुक्त टीम द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न मार्गों पर संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की। चेकिंग के दौरान अवैध खनन सामग्री ढो रहे तथा निर्धारित मानकों से अधिक भार लेकर चल रहे वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए दो ट्रकों को मौके पर ही सीज कर दिया गया तथा उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में लगातार सघन अभियान चलाकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रशासन सख्त, विशेष अभियान में 2 ट्रक सीज


