33 C
Lucknow
Friday, April 17, 2026

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता-पुत्र घायल, चालक पर मुकदमा दर्ज

Must read

फर्रुखाबाद।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है, जहां एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे बाइक चालक अपने पिता के साथ बाजार से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वे भोलेपुर फ्लाईओवर पुल के पास पहुंचे, तभी ओवरब्रिज से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाहीपूर्वक उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और ट्रैक्टर की ट्रॉली भी पलट गई। हादसे में बाइक चालक को अंदरूनी चोटें आईं, जबकि उसके पिता के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया।
घायलों को तुरंत उपचार के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और वाहन सहित पुलिस के हवाले कर दिया।
पीड़ित बाइक चालक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक हरिश्चंद्र पुत्र लालाराम निवासी फतेहगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article