36.4 C
Lucknow
Saturday, July 4, 2026

भगवान राम का हार और आभूषण चोरी हो गए, लोगों की आस्था आहत हो रही’: केजरीवाल

Must read

 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी के मामले को लेकर केंद्र सरकार और मंदिर प्रबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “भगवान राम का हार चोरी हो गया है, भगवान राम के आभूषण चोरी हो गए हैं। हर दिन जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आ रही है, लोगों की आस्था को और भी ज्यादा ठेस पहुंच रही है।”

केजरीवाल ने कहा कि यह केवल चोरी का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं और विश्वास से जुड़ा विषय है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

राम मंदिर से जुड़े इस मामले की जांच फिलहाल विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रही है। वहीं, मंदिर ट्रस्ट की ओर से विभिन्न आरोपों पर समय-समय पर अपना पक्ष रखा गया है। जांच अभी जारी है और मामले से जुड़े तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article