35 C
Lucknow
Saturday, May 16, 2026

गाजियाबाद में 80 वर्षीय बुजुर्ग ने कुल्हाड़ी से मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Must read

गाजियाबाद: गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले से हत्या (murder) की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक पल में जन्म-जन्म का साथ टूट गया और 80 वर्ष के बुजुर्ग ने कुल्हाड़ी से मारकर अपनी पत्नि की जान ले ली। फिर खुद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया। इस दौरान आरोपी ने कहा कि मैं अपनी पत्नि को मार आया हूं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह पूरा मामला जिले के मुरादनगर थाना क्षेत्र का है। जहां रावली कला में सुबह 4 बजे 80 वर्ष के बुजुर्ग हरपाल ने अपनी पत्नि 72 वर्ष की उर्मिला को कुल्हाड़ी के ताबड़तोड़ वार करके मार डाला। हत्या के बाद वह खुद पुलिस चौकी पहुंचा और बताया की अपनी पत्नि को मार आया हूं। रावली पुलिस चौकी पर पहुंचे बुजुर्ग हरपाल की बात सुनते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस की पूरी टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने खून से लथपथ महिला को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूछताछ करने पर मृतका के नाती ने बताया कि नाना की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। फिलहाल, पुलिस आरोपी हरपाल से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article