33.1 C
Lucknow
Monday, July 27, 2026

कड़ी सुरक्षा के बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू

Must read

 

हमीरपुर
होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार से कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच शुरू हो गई है। यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल तक चार केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जो कुल 6 पालियों में संपन्न होगी। इस भर्ती प्रक्रिया में करीब 11 हजार परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं, जबकि प्रत्येक पाली में 1824 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। प्रशासन ने परीक्षा को सुव्यवस्थित ढंग से कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

परीक्षा के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्री विद्यामंदिर इंटर कॉलेज और श्री राजाराम इंटर कॉलेज झलोखर को केंद्र बनाया गया है। नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोका जा सके। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ देखने को मिली।

दूरदराज से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने रैन बसेरों में ठहरने, साफ-सफाई और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए उप जिलाधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article