27 C
Lucknow
Tuesday, April 14, 2026

ईमानदारी से नहीं हुआ इतिहास लेखन का कार्य: संजय श्री हर्ष

Must read

क्रासर
इतिहास और पुरातत्व के संरक्षण पर दिया गया बल

फर्रुखाबाद।अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना की कानपुर प्रान्त की फर्रुखाबाद इकाई बैठकऑफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में सम्पन्न हुई ।इस अवसर पर संजय श्री हर्ष सह संगठन मंत्री अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे । श्री हर्ष ने बताया कि अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना भारतवर्ष के इतिहास की अनेक घटनाओं के प्रामाणिक साक्ष्यों को जुटा रही है जिससे भारत की गौरवशाली एतिहासिक घटनाओं ,पात्रों और स्थानों को जनसाधारण के सामने लाया जा सके । ऐतिहासिक लेखन का कार्य ईमानदारी से नहीं हुआ । हमे विदेशी इतिहासकारों को ही भारत भाग्य निर्माता मानने के भ्रम से निकलना होगा ।यहाँ के गांव गांव नगर नगर में देवी देवताओं के मंदिर ,लोक गीत ,मेले , भजन , चित्रकारी पूजा पद्दति ,प्रकृति पूजन ,पुस्तकें ,शिलालेख , पांडुलिपियों के समृद्द खजाने हैं जो हमे गौरवशाली अतीत से जोड़ती हैं । उन्होंने कहा कि अनेक विस्मृत चरित्र जैसे आदि शंकराचार्य ,राजराजेश्वरी देवी जयराज कुँवरि आदि हमारी संस्कृति के महान मानबिंदु हैं ।
जनपद के प्राचीन काम्पिल्य ,सँकाश्य खोरगढ़ आदि नगर में प्रचुर मात्रा में ऐतिहासिक और पौराणिक कालखंड के प्रमाण है जिन्हें आगे लाने की आवश्यकता है ।
काम्पिल्य (फर्रुखाबाद)इकाई के संयोजक भूपेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि के इतिहास के शोध ,कार्यशालाओं ,स्थलीय भ्रमण और बैठकों के माध्यम से निरंतर जनपद इकाई कार्यरत है विद्यालयों और महाविद्यालयों के गुरुजनों और छात्रों के साथ संवाद एवम कार्यशालाओं के द्वारा गांव गांव में आत्मसम्मान का बोध कराने का कार्यक्रम तैयार किया गया है ।
इस अवसर पर राजेन्द्र त्रिपाठी , अनिल प्रताप सिंह विजय अवस्थी , सुधेश दुबे , प्रदीप नारायण शुक्ल, अनिल सिंह , शरद चन्देल जी ,आदित्य सिंह , अनिल सिंह प्रधानाचार्य ,श्री तोषित प्रीत सिंह ,प्रभात अवस्थी ,प्रदीप कुमार सिंह , चरनप्रीन सिंह , राजीव बाजपेयी रमेश भदौरिया ,धीरेंद्र वर्मा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article