27 C
Lucknow
Monday, August 31, 2026

पूर्व विधायक से दूरी बनाने पर असमंजस में मुस्लिम समाज

Must read

पीडीए जन पंचायत में पूर्व विधायक ताहिर हुसैन की हुई अनदेखी

गुरसहायगंज कन्नौज। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. राजपाल कश्यप के तीन दिवसीय कन्नौज दौरे के दौरान पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी के शामिल न होने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं हैं। इस घटनाक्रम के बाद से स्थानीय मुस्लिम मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

पीडीए जन पंचायत के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के किसी भी होर्डिंग और बैनर में पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी का नाम और तस्वीर न होने का मुद्दा सोशल मीडिया पर गर्माया हुआ है। समर्थकों और मतदाताओं का एक बड़ा वर्ग इस बात को लेकर नाराजगी जता रहा है। कि जिले के इतने वरिष्ठ नेता को इस प्रकार नजरअंदाज किया जाना ठीक नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग खुलकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जिसमें यह सवाल उठाया जा रहा है कि क्या यह दौरा स्थानीय स्तर पर गुटबाजी को और अधिक हवा दे रहा है। वही राजनीतिक जानकारों और समर्थकों का मानना है कि पार्टी के भीतर इस प्रकार की अनदेखी से समाज विशेष के मतदाताओं में गलत संदेश जा रहा है। यदि समय रहते इस अंदरूनी कलह और गुटबाजी को दूर नहीं किया गया।तो समाजवादी पार्टी को स्थानीय स्तर पर राजनीतिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह के कयासों का दौर जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article