37.5 C
Lucknow
Tuesday, June 16, 2026

फतेहपुर में तेज रफ्तार डीसीएम का कहर, बाइक सवार दो रिश्तेदारों की मौत

Must read

 

फतेहपुर
जहानाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शाम करीब 7:30 बजे मोहल्ला गढ़ी के पास हुआ, जब बाजार से सामान खरीदकर लौट रहे दोनों युवक अचानक सामने आई तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आ गए। मृतकों की पहचान रामचंद्र (42) निवासी आलमपुर और घनश्याम (43) निवासी गोपालपुर के रूप में हुई है, जो आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद डीसीएम अनियंत्रित होकर करीब 25 मीटर आगे बढ़ते हुए अनीश उर्फ तुल्लाह की सैलून की दुकान में जा घुसी। उस समय दुकान में मौजूद लोग बाल कटवा रहे थे, लेकिन उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ली। हालांकि मोहल्ला निवासी मिथिलेश विश्वकर्मा को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनीष कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों को सूचना मिलते ही अस्पताल में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article