लखनऊ: विश्वास खंड, गोमती नगर में सीवर मैनहोल की सफाई के दौरान बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, बोतलें, पैकेजिंग सामग्री और अन्य ठोस अपशिष्ट निकला। यह कचरा मैनहोल में जमा होकर सीवर के प्रवाह को बाधित कर रहा था और चोकिंग का कारण बन रहा था।
सीवर व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नालियों के अनावश्यक कनेक्शन को सीवर मैनहोल से अलग करना जरूरी है, ताकि नालियों का ठोस कचरा सीवर नेटवर्क में न पहुंचे। सफाई के दौरान निकला कचरा सीवर का अपशिष्ट नहीं, बल्कि मुख्य रूप से बाहर से पहुंचा ठोस कचरा था।


