30 C
Lucknow
Thursday, August 20, 2026

शाहबाद: बदहाल रास्ते के कारण डंडा लेकर पगडंडी से स्कूल पहुंचे अधिकारी, दोनों शिक्षक मिले नदारद

Must read

शाहजहांपुर।जैतीपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत शाहबाद के मजरा शिवनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह और खंड विकास अधिकारी बाबूलाल वर्मा ने अचानक स्कूल का औचक निरीक्षण किया।
स्कूल पहुंचने का रास्ता इतना बदहाल था कि दोनों अधिकारियों को हाथ में डंडा लेकर पगडंडी के सहारे किसी तरह विद्यालय तक पहुंचना पड़ा

स्कूल में अनुपस्थित मिले शिक्षक, शिक्षामित्रों के भरोसे बच्चे निरीक्षण के दौरान विद्यालय में तैनात दोनों मुख्य शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। उनके संबंध में जानकारी मिली कि एक शिक्षक (चिकित्सीय अवकाश) पर है और दूसरा अन्य अवकाश पर है। शिक्षकों की गैर-मौजूदगी में स्कूल के दोनों शिक्षामित्र बच्चों की देखरेख करते हुए मौके पर मौजूद मिले।
55 में से 42 छात्र मिले उपस्थित

अधिकारियों ने जब छात्र उपस्थिति की जांच की, तो पाया कि विद्यालय में कुल 55 बच्चों का नामांकन है, जिसके सापेक्ष 42 बच्चे स्कूल में उपस्थित थे। अधिकारियों ने शिक्षामित्रों को बच्चों की पढ़ाई और देखरेख में कोई कमी न छोड़ने के निर्देश दिए।
बारिश में कीचड़ और जलभराव से बढ़ी मुसीबत निरीक्षण के दौरान विद्यालय तक पहुंचने वाले रास्ते की बेहद खराब स्थिति सामने आई। स्थानीय लोगों और स्टाफ के अनुसार, बारिश के दिनों में इस रास्ते पर भारी कीचड़ और जलभराव हो जाता है। इसके कारण बच्चों और शिक्षकों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।रास्ते की समस्या का मुख्य कारण खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के बीच में एक तालाब स्थित है। इसके साथ ही आसपास की जमीन निजी कृषि भूमि है। इसी वजह से स्कूल के लिए उचित रास्ते का निर्माण कराने में समस्या आ रही है। उन्होंने दोनों अनुपस्थित शिक्षकों के आधिकारिक अवकाश पर होने की पुष्टि भी की।सुधार के लिए सख्त निर्देश जारी मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला विकास अधिकारी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित विभाग को रास्ते की इस पुरानी समस्या का स्थाई समाधान खोजने और आवश्यक कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई करने के सख्त आदेश जारी किए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article