34 C
Lucknow
Friday, August 21, 2026

मौसम की करवट से बिगड़ी सेहत, कमालगंज CHC में उमड़ी मरीजों की भीड़

Must read

कमालगंज: बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। शुक्रवार को कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में मरीजों का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह से ही ओपीडी में लाइन लगनी शुरू हो गई थी और दोपहर 12 बजे तक ही करीब 200 पर्चे बन चुके थे।
ज्यादातर लोग एक ही तरह की तकलीफ लेकर पहुंचे – बुखार, जुकाम-खांसी और बदन दर्द। अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से ओपीडी परिसर में दिनभर अफरा-तफरी और भीड़भाड़ का माहौल रहा। कई मरीजों को डॉक्टर से मिलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
सीएचसी में तैनात डॉ. विकास पटेल ने बताया कि लगातार मौसम बदलने से वायरल फीवर के केस तेजी से बढ़े हैं। यही वजह है कि सामान्य दिनों के मुकाबले अस्पताल में मरीजों की आवक ज्यादा हो रही है।
डॉ. पटेल ने लोगों से अपील की है कि बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतें। ठंड और गर्मी के अचानक बदलाव से बचें, खूब पानी पिएं और खानपान का ध्यान रखें। अगर बुखार या अन्य लक्षण दो-तीन दिन से ज्यादा बने रहें तो खुद से दवा लेने के बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मौसम के इस ट्रांजिशन पीरियड में मरीजों का बढ़ना आम बात है, लेकिन लोगों को अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सजग रहने की जरूरत है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article