28.1 C
Lucknow
Tuesday, July 21, 2026

किसानों के लिए खुशखबरी: कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Must read

10 अगस्त तक करें आवेदन, ई-लॉटरी से होगा चयन; ड्रोन से लेकर सुपर सीडर और हार्वेस्टर तक पर मिलेगा अनुदान

फर्रुखाबाद। जनपद के किसानों के लिए कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए कृषि विभाग ने विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि पात्र किसान 10 अगस्त 2026 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना , सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीड मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू के अंतर्गत कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग 16 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हो चुकी है।

योजना के तहत सुपर सीडर, कस्टम हायरिंग सेंटर, हैरो, कल्टीवेटर, रोटावेटर, स्ट्रॉ रीपर, कृषि ड्रोन, मल्टी क्रॉप थ्रेशर, पावर चैफ कटर तथा कम्बाइन हार्वेस्टर सहित कई आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ दिया जाएगा।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसान का कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकृत किसान विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध “यंत्र बुकिंग प्रारम्भ” लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के दौरान एक लाख रुपये तक के अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए ₹2,500 तथा एक लाख रुपये से अधिक अनुदान वाले यंत्रों के लिए ₹5,000 की टोकन धनराशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। टोकन कन्फर्म होने के बाद लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। उप कृषि निदेशक ने जनपद के सभी पात्र किसानों से निर्धारित समयावधि के भीतर ऑनलाइन बुकिंग कर सरकार की कृषि यंत्रीकरण योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article