27.7 C
Lucknow
Monday, July 20, 2026

बाबा लोधेश्वर के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, किया रुद्राभिषेक; करोड़ों की योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

Must read

निर्माणाधीन कॉरिडोर का लिया जायजा, बच्चों का कराया अन्नप्राशन, दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल वितरित

बाराबंकी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सोमवार को प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव धाम पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से दर्शन-पूजन और रुद्राभिषेक किया। उन्होंने बाबा भोलेनाथ की आरती उतारकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में डमरू वादन और पारंपरिक स्वागत के बीच मुख्यमंत्री ने स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया।

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन लोधेश्वर धाम कॉरिडोर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

बच्चों का कराया अन्नप्राशन, दिव्यांगों को दी ट्राइसाइकिल

मंदिर परिसर के पीछे आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया। उन्होंने बच्चों को खिलौने और चॉकलेट देकर स्नेह व्यक्त किया तथा प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न मॉडलों का अवलोकन कर बच्चों से जानकारी भी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बाराबंकी जनपद के विकास कार्यों पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।

जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मिला सम्मान

मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, टूल किट, चेक और अन्य सहायता सामग्री वितरित की। प्रमुख लाभार्थियों में—

– शिवशंकर वर्मा एवं छाया देवी को कृषि यंत्र योजना के तहत चाबी, प्रमाणपत्र और 4-4 लाख रुपये की सहायता।
– मोहसिन मतीन को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के तहत 10 लाख रुपये का चेक।
– मुकेश कुमार को इसी योजना के तहत 3.10 लाख रुपये का चेक।
– शांति देवी को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत सिलाई टूल किट।
– नितेश वर्मा को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख रुपये का चेक।
– मो. आलम को ओडीओपी योजना के तहत 21 लाख रुपये की सहायता।
– हेमकरण माथुर को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 3.90 करोड़ रुपये से अधिक का चेक।
– हर्षिता वर्मा को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 15 लाख रुपये का चेक।
– प्रमेंद्र विक्रम सिंह को मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत 11.80 लाख रुपये से अधिक की सहायता।
– आरती देवी एवं गायत्री देवी को मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के स्वीकृति पत्र।
– आरती और अशोक कुमारी सिंह को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सामुदायिक निवेश निधि के लिए 3.19 करोड़ रुपये से अधिक का चेक प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article