37 C
Lucknow
Wednesday, May 27, 2026

किसानों के लिए खुशखबरी, उद्यान विभाग ने खोले अनुदान योजनाओं के दरवाजे

Must read

 

फर्रुखाबाद।किसानों को आधुनिक खेती और बागवानी से जोड़ने के लिए उद्यान विभाग ने बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संकर शाकभाजी कार्यक्रम और बागवानी मशीनीकरण योजनाओं में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभाग का दावा है कि इन योजनाओं के जरिए किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संकर शाकभाजी कार्यक्रम के तहत सामान्य वर्ग के लिए 30 हेक्टेयर और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 10 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कुल 40 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को उन्नत बीज और तकनीकी सहायता का लाभ मिलेगा।
इसके साथ ही बागवानी मशीनीकरण योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान भी दिया जाएगा। विभाग द्वारा ट्रैक्टर 20 बीएचपी तक, पॉवर ट्रिलर और पॉवर नैपसेक स्प्रेयर जैसी मशीनों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। किसानों को इन यंत्रों पर सरकारी अनुदान का लाभ मिलेगा।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि योजनाओं का लाभ “प्रथम आवक, प्रथम पावक” के आधार पर दिया जाएगा। ऐसे में किसानों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खसरा-खतौनी, फार्मर आईडी, फोटो और आवश्यक शपथ पत्र सहित अन्य दस्तावेज जमा करने होंगे।
इच्छुक किसान अपने आवेदन विकास भवन फतेहगढ़ स्थित कार्यालय आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी, कक्ष संख्या-57 में जमा कर सकते हैं। विभाग का कहना है कि आधुनिक कृषि उपकरणों और उन्नत बागवानी तकनीकों को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन हासिल कर सकते हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article