43 C
Lucknow
Sunday, April 26, 2026

भारत गौरव ट्रेन से 6 ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं दर्शन का मौका

Must read

– 11 मई से सफर शुरू, कोडरमा समेत कई स्टेशनों पर ठहराव
नई दिल्ली/कोडरमा। तीर्थ यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आईआरसीटीसी की “भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन” 11 मई से विशेष धार्मिक यात्रा पर रवाना होगी, जिसमें श्रद्धालुओं को 6 ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं बाबा के दर्शन का अवसर मिलेगा। यह ट्रेन ओडिशा से शुरू होकर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का परिक्रमा कराएगी।
इस विशेष यात्रा पैकेज में यात्रियों को प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के साथ शिरडी साईं बाबा मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा को इस तरह डिजाइन किया गया है कि कम समय में अधिकतम धार्मिक स्थलों का लाभ मिल सके।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक ट्रेन का ठहराव कोडरमा समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा, जिससे आसपास के यात्रियों को भी इस यात्रा में शामिल होने का मौका मिलेगा। ट्रेन में भोजन, ठहरने और स्थानीय परिवहन की व्यवस्था पैकेज में शामिल होगी, जिससे यात्रियों को अलग से किसी तरह की परेशानी न हो।
यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। ट्रेन में गाइड और सहायक स्टाफ भी मौजूद रहेगा, जो पूरे टूर को व्यवस्थित तरीके से संचालित करेगा।
टिकट बुकिंग और विस्तृत जानकारी के लिए यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत एजेंट्स के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
भारत गौरव ट्रेन के जरिए यह यात्रा उन श्रद्धालुओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो एक ही सफर में कई ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं बाबा के दर्शन करना चाहते हैं। सीमित सीटों के कारण बुकिंग में देरी नुकसानदायक हो सकती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article