39 C
Lucknow
Monday, June 15, 2026

नवाबगंज सीएचसी में शोपीस बने दो-दो वाटर कूलर

Must read

– भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे मरीज

नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। एक ओर सरकार सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। भीषण गर्मी के बीच अस्पताल परिसर में लगे दो-दो वाटर कूलर महीनों से खराब पड़े हैं, जिससे इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।

नगर पंचायत द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल परिसर में पहले एक वाटर कूलर लगाया गया था, लेकिन वह कुछ ही दिनों में खराब हो गया। इसके बाद नगर पंचायत ने दूसरा वाटर कूलर भी स्थापित कराया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि वह भी कुछ समय बाद बंद हो गया। वर्तमान में दोनों वाटर कूलर अस्पताल परिसर में सिर्फ शोपीस बनकर खड़े हैं और उनकी ओर देखने वाला कोई नहीं है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article