36.5 C
Lucknow
Saturday, June 6, 2026

लखनऊ एयरपोर्ट पर 10.39 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, बैंकॉक से आए यात्री को किया गिरफ्तार

Must read

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) और सीमा शुल्क विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री के पास से भारी मात्रा में हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10.39 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यात्री बैंकॉक से लखनऊ पहुंचा था और उसने अपने ट्रॉली बैग में गांजे के 13 पैकेट छिपाकर रखे थे। जांच के दौरान संदेह होने पर बैग की गहन तलाशी ली गई, जिसमें 10.397 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ।

अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ नारकोटिक्स से जुड़े कानूनों के तहत केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका नेटवर्क किन लोगों तक फैला हुआ है।

फिलहाल कस्टम विभाग और AIU की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है और अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article