36 C
Lucknow
Wednesday, April 29, 2026

हरदोई को गंगा एक्सप्रेसवे सुरेश कुमार खन्ना की ऐतिहासिक सौगात

Must read

– झूम उठी भक्त प्रहलाद की पावन धरती
– दमदार सियासतगीर, हरदोई के की अमरगाथा मे खन्ना हुए शामिल
हरदोई। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी रणनीतिक पकड़ और प्रशासनिक प्रभाव के लिए पहचाने जाने वाले वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गंगा एक्सप्रेसवे जैसी मेगा परियोजना को हरदोई फर्रुखाबाद से छीन हरदोई से निकाल अपने राजनीतिक कद को ऐतिहासिक नई ऊंचाई दी है। 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का मार्ग निर्धारण जहां कई जिलों के बीच प्रतिस्पर्धा का विषय रहा, वहीं हरदोई को इसका प्रमुख केंद्र बनाना खन्ना की निर्णायक भूमिका का परिणाम का रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट सिर्फ विकास नहीं, बल्कि प्रभाव और नेतृत्व की क्षमता का भी प्रमाण होते हैं। हरदोई को गंगा एक्सप्रेसवे के नक्शे में मजबूत स्थान दिलाना इस बात का संकेत है कि राज्य स्तर की राजनीति में खन्ना की पकड़ कितनी प्रभावी है। यह परियोजना आने वाले वर्षों में हरदोई को लॉजिस्टिक्स, उद्योग और निवेश का नया हब बना सकती है।
दिलचस्प तथ्य यह है कि गंगा किनारे स्थित अन्य संभावित क्षेत्रों के बजाय इस एक्सप्रेसवे का मार्ग हरदोई की ओर मोड़ा गया, जिसे स्थानीय स्तर पर “रणनीतिक जीत” के रूप में देखा जा रहा है। इससे न केवल जिले की कनेक्टिविटी बढ़ेगी, बल्कि रोजगार, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
जानकार मानते हैं कि इस परियोजना के जरिए हरदोई आने वाले समय में पश्चिम और पूर्व उत्तर प्रदेश के बीच एक प्रमुख आर्थिक कॉरिडोर के रूप में उभर सकता है। एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित औद्योगिक जोन और लॉजिस्टिक पार्क इस क्षेत्र की आर्थिक तस्वीर बदल सकते हैं।
राजनीतिक दृष्टि से भी यह उपलब्धि महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बड़े प्रोजेक्ट को अपने क्षेत्र में लाना किसी भी नेता के लिए दीर्घकालिक पहचान बनाता है। खन्ना के लिए यह पहल न केवल वर्तमान में विकास का प्रतीक है, बल्कि भविष्य की राजनीति में उनकी भूमिका को भी मजबूत करती है।
हालांकि, विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि इस सफलता का वास्तविक मूल्यांकन तभी होगा जब परियोजना के लाभ आम जनता और किसानों तक समान रूप से पहुंचें। यदि रोजगार, निवेश और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार जमीनी स्तर तक होता है, तो यह पहल हरदोई के लिए ऐतिहासिक साबित होगी।
फिलहाल इतना तय है कि गंगा एक्सप्रेसवे ने हरदोई को विकास की मुख्यधारा में ला खड़ा किया हैऔर इस उपलब्धि के साथ सुरेश कुमार खन्ना का नाम प्रदेश की विकास राजनीति में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article