32 C
Lucknow
Sunday, September 20, 2026

44 इंटर कॉलेजों को मिलेंगी ₹50-₹50 हजार की पुस्तकें, 17 साहित्यकार होंगे सम्मानित

Must read

 

21 सितंबर को फतेहगढ़ में होगा पुस्तक वितरण सम्मान समारोह, सांसद मुकेश राजपूत होंगे मुख्य अतिथि

फर्रुखाबाद। हिन्दी भाषा एवं हिन्दी साहित्य के प्रचार-प्रसार और जिले में पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 21 सितंबर को पुस्तक वितरण सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम पीएम श्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में पूर्वाह्न 11:30 बजे होगा।

सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत होंगे। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ और परियोजना निदेशक कपिल कुमार विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भोजपुर विधायक नागेंद्र राठौर, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे।
कार्यक्रम के दौरान जिले के 44 इंटर कॉलेजों को 50-50 हजार रुपये मूल्य की हिन्दी साहित्य की पुस्तकें निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इन पुस्तकों से संबंधित विद्यालयों में हिन्दी साहित्य की रचनाओं पर आधारित मिनी लाइब्रेरी विकसित की जाएगी।

विकासखंडवार चयनित संस्थानों में बढ़पुर के 12, मोहम्मदाबाद के 4, कमालगंज के 10, अमृतपुर के 11 और नवाबगंज के 7 इंटर कॉलेज शामिल हैं।
समारोह का प्रमुख आकर्षण जिले के 17 साहित्यकारों का सम्मान होगा। सांसद मुकेश राजपूत द्वारा साहित्यकारों को प्रशस्ति-पत्र, पुस्तकें और शॉल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
सम्मानित होने वाले साहित्यकारों में शिव ओम अंबर, सुरेंद्र सिंह सोमवंशी, पवन बाथम, बृजकिशोर सिंह, रामावतार शर्मा इंदु, महेश पाल सिंह उपकारी, नलिन श्रीवास्तव, डॉ. गरिमा पांडेय, प्रीति पवन तिवारी, भूपेंद्र प्रताप सिंह, भारती मिश्रा, सुरेंद्र पांडेय, उपकार मणि, वैभव सोमवंशी, उत्कर्ष अग्निहोत्री, स्मृति अग्निहोत्री और विशाल श्रीवास्तव शामिल हैं।

पुस्तक वितरण के लिए चयनित 44 विद्यालयों में बढ़पुर विकासखंड से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज फतेहगढ़, श्री देशराज सिंह राजपूत इंटर कॉलेज पपियापुर, कल्याण सिंह शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज टिकुरियन, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज भूपतपट्टी, अहिल्याबाई होल्कर इंटर कॉलेज हाथीपुर बरौन, श्री प्रभुदयाल ईश्वरती इंटर कॉलेज जनैथा, एसजीपीजीआर इंटर कॉलेज देबर रोड, श्री बाबू सिंह दद्दू जी इंटर कॉलेज आवाजपुर, एसबीएस दद्दू जी इंटर कॉलेज कृष्णानगर मऊदरवाजा, सरस्वती शिशु मंदिर सेनापति, माता चंद्रावती इंटर कॉलेज रामपुर डुरपुर और श्री छोटेलाल नारायण देवी इंटर कॉलेज पपियापुर शामिल हैं।

मोहम्मदाबाद विकासखंड के रक्षा देवी इंटर कॉलेज लोधीनगर खिमशेपुर, नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज श्योगनपुर संकिसा, गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज मतापुर और यूआर इंटर कॉलेज देवसनी मेरापुर को भी पुस्तकें प्रदान की जाएंगी।

कमालगंज विकासखंड के बिलासो देवी इंटर कॉलेज होरीलाल नगर, एसएसएमबी इंटर कॉलेज बहोरिकपुर, हारवती बालिका इंटर कॉलेज छदौनापुर, गोमती देवी इंटर कॉलेज आलूपुर जहानगंज, दयाल एजुकेशन सेंटर रानूखेड़ा, वीरांगना झलकारीबाई इंटर कॉलेज कमालगंज, आदर्श रामस्वरूप इंटर कॉलेज राजपूत नगर जहानगंज, मां सूरजमुखी इंटर कॉलेज कोहना नगला रजीपुर, दयाराम इंटर कॉलेज बद्रीनगर कुंदन गनेशपुर और योग साधना केडी बालिका शिक्षा संस्थान कुंती नगर शामिल हैं।

अमृतपुर विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज कुम्हरौर, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज कनकापुर, गंगापार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज राजेपुर, दयानंद इंटर कॉलेज अमृतपुर, अमर ज्योति इंटर कॉलेज गनुआ गलारपुर, श्रीमती शांतिदेवी रघुराज सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज कुबेरपुर, जनता इंटर कॉलेज खंडोली, श्री योगेंद्र सिंह हृदेश्य कुमारी इंटर कॉलेज चित्रकूट गांधी, पुत्तुलाल इंटर कॉलेज जैनापुर, महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदनपुर और गीता बीएन सिंह इंटर कॉलेज गांधी विकास क्षेत्र राजेपुर शामिल हैं।

नवाबगंज विकासखंड के श्रीराम अग्रवाल इंटर कॉलेज परीउल्ली हथौड़ा, शहीद वीरेंद्र सिंह इंटर कॉलेज नवाबगंज, सिद्धार्थ इंटर कॉलेज चंपत नवाबगंज, पं. प्यारेलाल इंटर कॉलेज गुठिना, एसकेएम इंटर कॉलेज चांदपुर, जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज हुसैनपुर और आरपी इंटर कॉलेज लोधीनगर को पुस्तकें दी जाएंगी।

आयोजन के सफल क्रियान्वयन में परियोजना निदेशक कपिल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई है। कार्यक्रम का संयोजन पीएम श्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत करेंगी। समारोह में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मान पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिसके बाद पुस्तकों का वितरण किया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत फर्रुखाबाद में हिन्दी एवं हिन्दी साहित्य के प्रचार-प्रसार की दिशा में यह पहला आयोजन है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article