29 C
Lucknow
Saturday, August 22, 2026

चार वांछित हत्यारोपित गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद

Must read

बाराबंकी। रामनगर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक डंडा भी बरामद किया है। चारों के विरुद्ध रामनगर थाने में हत्या से संबंधित मुकदमा दर्ज था और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को रामनगर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, ग्राम भरसवा निवासी कुलदीप कुमार, शुभम उर्फ आलोक, बाबू उर्फ सैरभ और रामकैलाश को गिरफ्तार किया गया। चारों आरोपित मुकदमा अपराध संख्या 356/2026 में धारा 3(5) और 103(1) बीएनएस के तहत वांछित थे।

पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक डंडा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपितों में कुलदीप कुमार पुत्र स्व. देशराज, शुभम उर्फ आलोक पुत्र रामकैलाश, बाबू उर्फ सैरभ पुत्र रामकैलाश और रामकैलाश पुत्र स्व. भागीरथ शामिल हैं। सभी ग्राम भरसवा, थाना रामनगर के निवासी हैं।

दो आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार रामकैलाश के विरुद्ध वर्ष 2021 में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से संबंधित मुकदमा दर्ज था। वहीं कुलदीप कुमार के विरुद्ध वर्ष 2024 में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। दोनों के विरुद्ध वर्तमान हत्या का मुकदमा भी दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक रामशंकर, उपनिरीक्षक मानेन्द्र सिंह, कांस्टेबल जयश्याम, रिजर्व कांस्टेबल विकास यादव और रिजर्व कांस्टेबल विकास यादव-2 शामिल रहे। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article