28 C
Lucknow
Tuesday, August 18, 2026

ग्रैंड वेनिस मॉल प्रोजेक्ट में ₹1.57 करोड़ की कथित धोखाधड़ी, 8 लोगों और 2 कंपनियों पर एफआईआर

Must read

 

ग्रेटर नोएडा। ग्रैंड वेनिस मॉल प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। निवेशक की शिकायत पर 1.57 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोप में 8 लोगों और दो कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता ललीन कौर भल्ला का आरोप है कि उन्होंने मॉल प्रोजेक्ट में निवेश किया था, लेकिन निर्धारित शर्तों के बावजूद उन्हें दुकानों का कब्जा नहीं दिया गया। आरोप है कि इस संबंध में बार-बार संपर्क करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।

मामले में ग्रैंड एक्सप्रेस डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और बीबेल्डी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड सहित आठ लोगों को नामजद किया गया है। शिकायत के आधार पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है और उनका अंतिम सत्यापन होना बाकी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article