33.7 C
Lucknow
Monday, October 5, 2026

डिजिटल लाइब्रेरी से बदली शिक्षा की तस्वीर, गांव में युवाओं को मिल रही आधुनिक सुविधाएं

Must read

 

लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को तकनीक से जोड़ने की दिशा में डिजिटल लाइब्रेरी की पहल युवाओं के लिए उपयोगी साबित हो रही है। बहराइच के खसहा मोहम्मदपुर गांव में तेजवापुर के ग्राम पंचायत सचिवालय में डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जहां ग्रामीण युवा पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधुनिक संसाधनों का लाभ उठा रहे हैं।

डिजिटल लाइब्रेरी में युवाओं को हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इससे गांव के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए दूर शहरों का रुख करने की जरूरत कम हो रही है।

डिजिटल संसाधनों के बढ़ते इस्तेमाल से ग्रामीण युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिल रहे हैं। इंटरनेट के माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, ई-बुक्स और विभिन्न शैक्षिक संसाधनों तक पहुंच बना पा रहे हैं।

वहीं, प्रदेश में स्कूल शिक्षा को तकनीक से जोड़ने के लिए 32 हजार से अधिक स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई है। डिजिटल लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लासरूम जैसी पहल से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के बीच डिजिटल शिक्षा की दूरी कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article