34.7 C
Lucknow
Friday, July 3, 2026

भाजपा नेता के रोड शो से बरेली में लगा भीषण जाम, टीईटी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छूटने का लगाया आरोप

Must read

 

बरेली। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के दिन बरेली में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के रोड शो के दौरान भारी जाम लगने से कई अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थियों का आरोप है कि वीआईपी मूवमेंट और ट्रैफिक अव्यवस्था के कारण वे समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सके।

जानकारी के अनुसार, कैंट थाना क्षेत्र के लाल फाटक पर रोड शो के दौरान लंबा जाम लग गया। इस दौरान टीईटी देने जा रहे अनेक अभ्यर्थी, विशेषकर छात्राएं, वाहनों में फंसी रहीं। कई अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि जाम के कारण उनकी परीक्षा छूट गई।

घटना से नाराज छात्राएं और अन्य अभ्यर्थी बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने मांग की कि मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा प्रभावित अभ्यर्थियों के हित में उचित निर्णय लिया जाए।

वहीं, प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कितने अभ्यर्थी जाम के कारण परीक्षा से वंचित रहे। मामले को लेकर प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article