33.7 C
Lucknow
Monday, October 5, 2026

जानकीपुरम में दिल्ली पुलिस की छापेमारी, 7 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

Must read

 

लखनऊ। राजधानी के जानकीपुरम इलाके में दिल्ली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ निर्माण और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित हेरोइन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6.275 किलोग्राम ताजा निर्मित हेरोइन बरामद की।
पुलिस ने मौके से बबलू नाम के आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद बबलू की निशानदेही पर पुलिस ने बरेली से रुखसार को भी गिरफ्तार किया।
बताया गया है कि दिल्ली पुलिस की टीमों ने इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न ठिकानों पर भी एक साथ छापेमारी की। अलग-अलग स्थानों से बरामदगी को मिलाकर पुलिस के हाथ 7 किलोग्राम से अधिक हेरोइन लगी है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच एजेंसियां आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी हैं कि अवैध फैक्ट्री से तैयार हेरोइन की सप्लाई किन-किन स्थानों पर की जाती थी और इस नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं।
दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश तक फैले इस कथित ड्रग नेटवर्क की जांच जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article