36.6 C
Lucknow
Friday, July 3, 2026

बिजली लाइन के विवाद में मारपीट, प्रधान पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Must read

 

कमालगंज (फर्रुखाबाद)। थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम कटरौली पट्टी में बिजली लाइन को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मामले में एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान के पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी संध्या देवी, पत्नी कृष्ण कुमार, ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे पड़ोसी छोटे उनके मकान की छत पर चढ़ गया और बिजली की लाइन पर डंडा मार दिया। इससे उनके घर में हाई वोल्टेज आ गया, जिससे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए।
पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो छोटे, उसकी पत्नी और पुत्री सिमरन ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्य सुनीला को भी चोटें आईं।
घटना में ग्राम प्रधान अनीशा बेगम के पति असगर अली का नाम भी नामजद कराया गया है। हालांकि असगर अली ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह मारपीट की सूचना मिलने पर केवल बीच-बचाव के लिए मौके पर पहुंचे थे, जहां उन्हें भी चोटें आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष के चलते उन्हें मामले में फंसाया गया है।
थानाध्यक्ष राम सहाय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर छोटे, उसकी पत्नी, पुत्री सिमरन तथा असगर अली के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article