34 C
Lucknow
Friday, August 21, 2026

स्वर्णकार समाज की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Must read

– राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर मैनपुरी में उठीं स्वर्णकार और सराफा कारोबारियों की मांगें
– स्वर्ण कला बोर्ड गठन समेत सुरक्षा और ऋण सुविधाओं की मांग

मैनपुरी। राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा स्वर्णकार के निर्देश पर मैनपुरी जिला इकाई की ओर से स्वर्णकार समाज और सराफा कारोबारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने शासन स्तर पर समस्याओं का संज्ञान लेकर शीघ्र समाधान कराने की मांग की।

ज्ञापन में स्वर्णकार समाज की सामाजिक, आर्थिक और व्यावसायिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि स्वर्णकार और सराफा व्यवसायी लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की अपेक्षा शासन से कर रहे हैं। समाज और कारोबारियों के हित में प्रभावी नीतियां बनाए जाने की आवश्यकता है।
ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में स्वर्ण कला बोर्ड के गठन की मांग प्रमुखता से रखी गई। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि स्वर्णकार समाज से जुड़े कारीगरों और व्यवसायियों के हितों के संरक्षण तथा उनके विकास के लिए अलग बोर्ड का गठन आवश्यक है। बोर्ड के माध्यम से प्रशिक्षण, रोजगार, कल्याणकारी योजनाओं और व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी योजनाएं बनाई जा सकेंगी।

स्वर्णकारों के लिए पूर्व में प्रचलित व्यवस्था के अनुरूप साहूकारी (मनी लेंडिंग) लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को पुनः लागू करने की मांग भी ज्ञापन में की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इससे संबंधित कारोबारी नियमानुसार अपना व्यवसाय संचालित कर सकेंगे।
ज्ञापन में सोने-चांदी के कारोबार से जुड़े व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया गया।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत स्वर्णकार और सराफा कारोबारियों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि छोटे कारीगरों और कारोबारियों को व्यवसाय के विस्तार तथा आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए आसान वित्तीय सहायता की जरूरत है।
प्रतिनिधिमंडल ने सराफा कारोबारियों के साथ होने वाली लूट, चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की। साथ ही ऐसी घटनाओं में पीड़ित व्यापारियों और उनके परिवारों को नियमानुसार आर्थिक एवं सुरक्षा संबंधी सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
इस दौरान सचिन वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा एवं नगर पंचायत करहल के पूर्व अध्यक्ष पद प्रत्याशी, समेत समाज के पदाधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांगों को शासन तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई कराने का आग्रह किया।
ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी स्वर्णकार समाज की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र निर्णय लिए जाने की अपेक्षा जताई गई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article