27 C
Lucknow
Monday, August 31, 2026

कूड़ा डालने के विवाद में मारपीट, चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज

Must read

मोहम्मदाबाद
थाना क्षेत्र के ग्राम वैराम नगर निवासी रंजना देवी पत्नी नरेंद्र सिंह ने गांव के चार लोगों के खिलाफ मारपीट की एनसीआर दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार 26 मई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थीं। इसी दौरान गांव के अखिलेश, आशीष, महेंद्र सिंह व रजनीश कूड़ा डालने को लेकर गाली-गलौज करने लगे और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट कर दी, जिससे उन्हें चोटें आईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार व चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में एनसीआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article