32 C
Lucknow
Saturday, May 16, 2026

कोतवाली के सामने गुंडागर्दी: महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस की मौजूदगी पर उठे सवाल

Must read

फर्रुखाबाद। कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक घटना फतेहगढ़ क्षेत्र में सामने आई है। फतेहगढ़ कोतवाली के ठीक सामने दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जहां खुलेआम लात-घूंसे चले और एक महिला के साथ भी बदसलूकी की गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान बीच-बचाव करने आई एक महिला को भी नहीं बख्शा गया। आरोप है कि दबंगों ने महिला के साथ धक्का-मुक्की की और उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना स्थल के पास ही कोतवाली होने के बावजूद काफी देर तक कोई ठोस पुलिस हस्तक्षेप नजर नहीं आया। मौके पर मौजूद लोग इस पूरी घटना को देखते रहे, जबकि हमलावर बेखौफ होकर हंगामा करते रहे।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर किए जा रहे दावों पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article