26 C
Lucknow
Thursday, May 7, 2026

लाखों खर्च के बाद बदहाल हुआ सेल्फी प्वाइंट, अतिक्रमण से बढ़ी समस्या

Must read

फर्रुखाबाद। शहर को सुंदर और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा बनाए गए सेल्फी प्वाइंट अब बदहाली का शिकार होते जा रहे हैं। लालगेट स्थित रोडवेज बस स्टैंड के निकट पुलिस चौकी के बगल में स्थापित किया गया सेल्फी प्वाइंट इन दिनों उपेक्षा और अव्यवस्थाओं के कारण अपनी पहचान खोता नजर आ रहा है। कभी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा यह स्थान अब रखरखाव के अभाव में बदहाल स्थिति में पहुंच गया है।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद द्वारा शहर की सुंदरता बढ़ाने और लोगों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लालगेट क्षेत्र में सेल्फी प्वाइंट का निर्माण कराया गया था। शुरुआती दिनों में यहां लोगों की काफी भीड़ देखने को मिलती थी। राहगीर, युवा और बाहर से आने वाले यात्री यहां रुककर फोटो और सेल्फी लेते थे। रंग-बिरंगी डिजाइन और आकर्षक शब्दों से सजा यह सेल्फी प्वाइंट शहर की पहचान बनता दिखाई दे रहा था।
लेकिन समय बीतने के साथ नगर पालिका की अनदेखी के कारण इसकी स्थिति खराब होती चली गई। सेल्फी प्वाइंट पर बड़े अक्षरों में लिखे गए शब्द टूटकर गायब हो चुके हैं। कई हिस्सों की रंगाई फीकी पड़ गई है, जबकि आसपास गंदगी और अव्यवस्था का माहौल बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद नगर पालिका द्वारा इसके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
स्थिति को और खराब करने का काम अतिक्रमण ने कर दिया है। आरोप है कि आसपास के कुछ खली चालक और वाहन स्वामी सेल्फी प्वाइंट के बाहर अपने वाहन खड़े कर कब्जा जमाए रहते हैं। इसके चलते वहां आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार वाहन खड़े होने से सेल्फी प्वाइंट पूरी तरह ढक जाता है और उसकी सुंदरता भी प्रभावित होती है।
स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया और सेल्फी प्वाइंट की मरम्मत नहीं कराई गई तो यह पूरी तरह नष्ट हो जाएगा। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि सेल्फी प्वाइंट की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और टूटे हुए हिस्सों की मरम्मत कराई जाए। साथ ही अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाकर इस स्थान को फिर से व्यवस्थित बनाया जाए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article