27 C
Lucknow
Monday, August 31, 2026

पीएनबी करेंसी चेस्ट में 7.40 करोड़ के नकली नोट, तीन अधिकारी निलंबित

Must read

सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक की सोफिया मार्केट स्थित करेंसी चेस्ट में करीब 7.40 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया। बैंक के आंतरिक लेखा परीक्षण के दौरान यह मामला सामने आया। इसके बाद बैंक ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया, जबकि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

जांच में सामने आया कि करेंसी चेस्ट में काम करने वाला अंशकालिक सफाईकर्मी विशाल कुमार सीसीटीवी फुटेज में नोटों की गड्डियों से रुपये निकालता दिखाई दिया। बैंक की ओर से उसके खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब सहारनपुर से जयपुर भेजी गई करीब 11.50 करोड़ रुपये की नकदी में 4 लाख 30 हजार 900 रुपये कम मिले। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने करेंसी चेस्ट की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जांच के दौरान नकदी और अभिलेखों का मिलान कराया गया, जिसमें करीब 7.40 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने की बात सामने आई।

मामले में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक रवि कुमार कांसे, करेंसी चेस्ट प्रबंधक सुशील कुमार, यमुनानगर-जगाधरी में तैनात करेंसी चेस्ट प्रबंधक अमित कुमार और अंशकालिक सफाईकर्मी विशाल कुमार के खिलाफ सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बैंक की ओर से तीन अधिकारियों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे और इसके पीछे किन लोगों की भूमिका है। अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच बैंक और पुलिस दोनों स्तर पर जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article