31 C
Lucknow
Tuesday, September 15, 2026

सांप के काटने से वृद्ध महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Must read

गुरसहायगंज, कन्नौज। ब्लाक तालग्राम के ग्राम तिसौली में सांप के काटने से एक वृद्ध महिला की उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
थाना तालग्राम के ग्राम तिसौली निवासी 75 वर्षीय रेशमा देवी शुक्रवार की सुबह अपने खेत में बने घर में लेटी हुई थीं। उसी समय एक विषैले सांप ने उसे काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें आनन फानन में इलाज के लिए स्थानीय प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां उनकी हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टरों ने फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। परिजनों ने आनन-फानन में फर्रुखाबाद स्थित लोहिया अस्पताल ले जा रहे थे, तभी वृद्धा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। लोहिया अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर व लेखपाल अनुराग दुबे मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article