गुरसहायगंज, कन्नौज। मारपीट के मामले में मिशन शक्ति पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाया और समझौता कराया। इसके बाद दोनों पक्ष संतुष्ट होकर घर चले गए।
थाना गुरसहायगंज पर मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मिशन शक्ति प्रभारी चंद्र प्रकाश तिवारी महिला हेड कांस्टेबल शशि वाला द्वारा आवेदिका गुड़िया देवी पुत्री सुभाष राठौर निवासी जलालाबाद थाना गुरसहायगंज ने गाली गलौज व मारपीट व धमकी देने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को विपक्षी वीरेंद्र पुत्र प्रकाश व आरती व अतुल पुत्र विनोद कुमार निवासी जलालाबाद को बुलाकर समझाया तथा आपस में दोनों पक्षों ने समझौता किया। दोनों पक्षों की काउंसलिंग करा कर संतुष्टि कर थाने से भेजा गया।
चचेरे भाई-बहन के विवाद में पुलिस ने कराया समझौता


