36 C
Lucknow
Monday, May 25, 2026

शराबियों ने ट्रैफिक सिपाही पर किया हमला, विरोध करने पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास

Must read

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया (Baliya)से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही (traffic cop) के साथ शराबियों ने मारपीट कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए सिपाही को बचाया और एक आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई।

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथ चौधरी तिराहा की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सिपाही ने बीच सड़क पर खड़ी गाड़ी हटाने को कहा, जिससे नाराज होकर शराब के नशे में धुत लोगों ने उस पर हमला कर दिया।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सिपाही खुद को बचाने के लिए लोगों से मदद की गुहार लगा रहा है। आरोप है कि हमलावरों ने गाड़ी से सिपाही और भीड़ को कुचलने की भी कोशिश की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।पीड़ित सिपाही ने बताया कि अगर स्थानीय लोग मदद नहीं करते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article