36 C
Lucknow
Monday, May 25, 2026

रोडवेज चौकी के पास शराबी गैंग का हंगामा, खुद को वकील बताकर पुलिस से भिड़े सुनार अमित वर्मा और साथी

Must read

यूथ इंडिया | फर्रुखाबाद

थाना कादरी गेट क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत तीन लोगों ने खुद को प्रभावशाली और अधिवक्ता बताकर पुलिस से ही भिड़ंत शुरू कर दी। घंटों चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मौके पर पहुंचे कथित व्यापारी नेता की पैरवी और माफी के बाद मामला शांत हुआ।

जानकारी के मुताबिक रेलवे रोड निवासी सुनार अमित वर्मा पुत्र रामरतन अपने साथियों कथित वकील जितेन्द्र सिंह सोलंकी निवासी आवास विकास और राजीव कटियार के साथ नशे की हालत में रोडवेज चौकी के पास पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों शराब के नशे में बुरी तरह धुत थे और पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए खुद को रसूखदार बताकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले आवास विकास कॉलोनी में शराब और गोश्त की पार्टी चली थी, जिसके बाद तीनों सीधे रोडवेज चौकी क्षेत्र पहुंच गए। वहां नशे में हंगामा, बहस और धौंस का खेल शुरू हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक कथित वकील बताने वाले जितेन्द्र सिंह सोलंकी बार-बार कानून का रौब झाड़ते रहे, जबकि अमित वर्मा पुलिसकर्मियों से उलझता रहा। हंगामे के दौरान राहगीरों और दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना फैलते ही कथित व्यापारी नेता अंकुर श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और मामले में पैरवी शुरू की। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पुलिस से माफी मांगकर मामला शांत कराया गया। हालांकि पूरे घटनाक्रम ने देर रात पुलिस चौकी क्षेत्र को अखाड़ा बना दिया।

घटना के बाद इलाके में चर्चा रही कि आखिर नशे में कानून का रौब दिखाने वालों पर कार्रवाई होगी या मामला रसूख और पैरवी में दब जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आम व्यक्ति पुलिस चौकी पर इस तरह हंगामा करता तो अब तक सख्त कार्रवाई हो चुकी होती।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article