30 C
Lucknow
Saturday, August 22, 2026

गाजियाबाद में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, इंदिरापुरम से 1.42 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद, सरगना नितिन यादव गिरफ्तार

Must read

 

गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित शक्ति खंड में मेरठ नारकोटिक्स यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी नितिन यादव को गिरफ्तार कर उसके घर से करीब 1.42 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए।
जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी के घर से देशी और विदेशी किस्म के विभिन्न मादक पदार्थ बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नितिन यादव अपने घर से ही ड्रग्स सिंडिकेट संचालित कर रहा था और मांग के अनुसार नशे की खेप विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करता था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने ड्रग्स की डिलीवरी के लिए कई युवकों को नौकरी पर रखा हुआ था। जांच में यह भी सामने आया है कि वह दिल्ली से मादक पदार्थ लाकर गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में उनकी सप्लाई करता था। पुलिस पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक ब्रेजा कार, करीब 5 लाख रुपये नकद तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.42 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
मेरठ नारकोटिक्स यूनिट ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स की सप्लाई किन-किन राज्यों और किन लोगों तक की जाती थी। मामले में आगे की जांच जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article