39.1 C
Lucknow
Monday, July 13, 2026

यूपी पुलिस को मिलेगी चार अत्याधुनिक एंटी ड्रोन गन, वीवीआईपी सुरक्षा होगी और मजबूत

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बदलते सुरक्षा परिदृश्य और ड्रोन से बढ़ते संभावित खतरों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यूपी पुलिस को जल्द ही चार अत्याधुनिक एंटी ड्रोन गन उपलब्ध कराई जाएंगी। इनका उपयोग विशेष रूप से वीवीआईपी सुरक्षा, संवेदनशील आयोजनों और हाई-सिक्योरिटी क्षेत्रों में किया जाएगा।

इन एंटी ड्रोन गनों की खरीद के लिए सरकार ने 2.19 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। खरीद प्रक्रिया पुलिस सुरक्षा मुख्यालय के माध्यम से पूरी की जाएगी। उपकरण उपलब्ध होने के बाद इन्हें आवश्यकता के अनुसार विभिन्न सुरक्षा इकाइयों में तैनात किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, एंटी ड्रोन गन किसी संदिग्ध या अनधिकृत ड्रोन की पहचान कर उसके संचार और नेविगेशन सिस्टम को निष्क्रिय करने में सक्षम होती हैं। इससे ड्रोन को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही नियंत्रित या निष्क्रिय किया जा सकता है। यह तकनीक वीवीआईपी कार्यक्रमों, सार्वजनिक आयोजनों, महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा के लिए बेहद उपयोगी मानी जाती है।

हाल के वर्षों में ड्रोन तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ सुरक्षा एजेंसियों के सामने नई चुनौतियां भी उभरकर आई हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आधुनिक एंटी ड्रोन सिस्टम को सुरक्षा व्यवस्था में शामिल करना भविष्य की चुनौतियों से निपटने की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article